BASIC SHIKSHA SOLUTION में आपका स्वागत है

नमस्ते प्यारे बच्चों और सम्मानित शिक्षकों! 'बेसिक शिक्षा सॉल्यूशन' परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है।  यह वेबसाइट विशेष रूप से  कक्षा 1 से 8तक के सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए तैयार की  है। यहाँ आपको क्या मिलेगा: व्यापक कवरेज: कक्षा 1 से 8 तक के सभी मुख्य विषयों (जैसे गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, आदि) के सरल नोट्स और शिक्षण सामग्री मिलेगी। विषयों को आसान बनाना: जटिल विषयों को आसान भाषा, चित्र और उदाहरणों के साथ समझाया जाएगा, जो NCERT/UP बोर्ड पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। अभ्यास सामग्री: स्कूल की परीक्षाओं और अवधारणाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर और अभ्यास पत्र यहाँ उपलब्ध होंगे। शिक्षकों के लिए संसाधन: बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी उपयोगी शिक्षण सामग्री और अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएगी। मेरा उद्देश्य है कि आप सभी को गुणवत्तापूर्ण और सरल शिक्षा सामग्री एक ही जगह पर मिल सके। जुड़े रहें! आप अपनी किसी भी शंका या सुझाव को नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। मुझे आपकी मदद करके खुशी होगी। आपका शुभचिंतक, बेसिक शिक्षा सॉल्यूशन

CLASS 6 SCIENCE | LESSON - 17 COMPUTER

पाठ 17 - कम्प्यूटर (Computer)

📘 पाठ परिचय

प्यारे विद्यार्थियों! 🌟
क्या आपने कभी सोचा है कि आज हम जो मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट इस्तेमाल करते हैं, ये सब कैसे काम करते हैं? आज से कुछ साल पहले तक गणना करने के लिए लोग अबेकस (गिनतारा) का इस्तेमाल करते थे।

फिर चार्ल्स बैबेज ने 1833 में पहली बार आधुनिक कंप्यूटर की कल्पना की और आज हम डिजिटल युग में जी रहे हैं! चार्ल्स बैबेज के सपने से शुरू हुई यह यात्रा आज हमारे हाथों में स्मार्टफोन तक पहुंच गई है।

🖥️ शब्द का अर्थ:
'कंप्यूटर' शब्द अंग्रेजी के 'Compute' शब्द से बना है जिसका अर्थ है 'गणना करना'। प्रारंभ में इसका उपयोग केवल गणितीय गणनाओं के लिए किया जाता था।

हिंदी में इसे 'संगणक' कहते हैं। संगणक शब्द दो भागों से मिलकर बना है - 'सं' + 'गणक'
'सं' (उपसर्ग) = अच्छी तरह से / पूर्णता से
'गणक' = गणना करने वाला

इस प्रकार संगणक का शाब्दिक अर्थ हुआ 'अच्छी तरह से गणना करने वाला यंत्र'। हालांकि आज कंप्यूटर सिर्फ गणना ही नहीं, बल्कि असंख्य कार्य करता है, फिर भी इसका हिंदी नाम 'संगणक' ही प्रचलित है।

📝 1. सही विकल्प छाँटिए
प्रश्न (1): 1 किलोबाइट (KB) बराबर होता है -
  • (अ) 1024 बाइट
  • (ब) 1024 मेगाबाइट
  • (स) 1024 मिगाबाइट
  • (द) 1024 बिट
उत्तर: (अ) 1024 बाइट
💡विशेष नोट:
➤ मेमोरी की सबसे छोटी इकाई 'बिट' (Bit) है।
➤ 8 Bit = 1 Byte
➤ 1024 Byte = 1 KB (किलोबाइट)यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि कंप्यूटर binary system (0 और 1) पर काम करता है, इसलिए यह 1000 की जगह 1024 (2^10) का उपयोग करता है। जैसे हम दशमलव प्रणाली में 10, 100, 1000 का उपयोग करते हैं, वैसे ही कंप्यूटर 2, 4, 8, 16, 32, 64, 128, 256, 512, 1024 का उपयोग करता है।
प्रश्न (2): आउटपुट डिवाइस है -
  • (अ) की-बोर्ड
  • (ब) माउस
  • (स) मॉनीटर
  • (द) स्कैनर
उत्तर: (स) मॉनीटर
💡विशेष नोट: आउटपुट डिवाइस वे उपकरण होते हैं जो कंप्यूटर से प्रोसेस की गई जानकारी परिणाम (Result) को हमारे सामने प्रस्तुत करते हैं। मॉनीटर (स्क्रीन) एक आउटपुट डिवाइस है क्योंकि यह हमें कंप्यूटर की प्रोसेसिंग का परिणाम दिखाता है। बाकी तीनों (की-बोर्ड, माउस, स्कैनर) इनपुट डिवाइस हैं।
प्रश्न (3): इनपुट डिवाइस है -
  • (अ) मॉनीटर
  • (ब) प्रिन्टर
  • (स) प्रोजेक्टर
  • (द) कीबोर्ड
उत्तर: (द) कीबोर्ड
💡विशेष नोट: इनपुट डिवाइस वे उपकरण होते हैं जिनके माध्यम से हम कंप्यूटर को डेटा या निर्देश देते हैं। कीबोर्ड सबसे महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है जिससे हम अक्षर, संख्याएं और विभिन्न commands टाइप करते हैं। की-बोर्ड के माध्यम से हम कम्प्यूटर को निर्देश (Instructions) देते हैं, इसलिए यह इनपुट डिवाइस है।
✍️ 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. सी.पी.यू. कम्प्यूटर का मस्तिष्क (Brain) होता है।
2. कम्प्यूटर को निर्देश देने के लिए इनपुट यन्त्र का प्रयोग किया गया है।
3. डेस्कटॉप कम्प्यूटर मेज (Table) पर रखकर प्रयोग किया जाता है।
4. कम्प्यूटर में माउस एक इनपुट डिवाइस है।
5. F1 से F12 तक के कीज़ को फंक्शन कीज़ कहते हैं।
3. सही (✓) तथा गलत (✕) चिह्न लगाइए
(1) प्रिंटर कम्प्यूटर का इनपुट यन्त्र है। ❎ (गलत)

(2) विभिन्न कम्प्यूटर प्रोग्राम सॉफ्टवेयर कहलाते हैं। ✅ (सही)

(3) माउस कम्प्यूटर का इनपुट यन्त्र है। ✅ (सही)

(4) वे भाग जिन्हें हम स्पर्श कर सकते हैं, हार्डवेयर कहलाते हैं। ✅ (सही)

(5) की-बोर्ड एक आउटपुट डिवाइस है। ❎ (गलत)

(6) मॉनीटर एक इनपुट डिवाइस है। ❎ (गलत)
🔗 4. सही मिलान कीजिए
(1) पामटॉप कम्प्यूटर (ब) बैटरी से कार्य करता है
(2) मिनी कम्प्यूटर (अ) माइक्रो कम्प्यूटर से तेज कार्य करता है
(3) कम्प्यूटर निर्देशों का (द) क्रियान्वयन करता है
(4) ENIAC (एनिएक) (स) प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर है
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न (1): सी.पी.यू. (CPU) का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर:
CPU (Central Processing Unit) कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है जिसे कंप्यूटर का 'मस्तिष्क' (Brain) कहा जाता है।
इसका मुख्य कार्य सभी गणनाओं को करना है।
यह कम्प्यूटर के अन्य सभी भागों को नियंत्रित (Control) करता है।
यह निर्देशों का पालन करता है। डेटा प्रोसेसिंग - Input डेटा को process करके Output में बदलना।
प्रश्न (2): लैपटॉप एवं पामटॉप में अन्तर बताइये।
उत्तर:
1. लैपटॉप (Laptop): यह आकार में थोड़ा बड़ा होता है और इसे गोद (Lap) में रखकर चलाया जा सकता है।
Laptop = Lap (गोद) + Top (ऊपर) = गोद में रखकर उपयोग करना।
2. पामटॉप (Palmtop): यह लैपटॉप से छोटा होता है और इसे हथेली (Palm) पर रखकर चलाया जा सकता है। इसे जेब में भी रख सकते हैं।
PALMTOP = Palm (हथेली) + Top = हथेली में रखकर उपयोग करना
प्रश्न (3): वर्तमान समय में कम्प्यूटर का उपयोग मुख्यतः किन क्षेत्रों में हो रहा है?
उत्तर:
वर्तमान समय में कम्प्यूटर का उपयोग निम्न क्षेत्रों में हो रहा है:
शिक्षा (Education)
ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल लाइब्रेरी और e-books ,शैक्षिक सॉफ्टवेयर, परीक्षा परिणाम, रिकॉर्ड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और असाइनमेंट बनाना |
बैंक (Bank)
ऑनलाइन बैंकिंग, ATM से पैसे निकालना,खाते की जानकारी और statement,लेन-देन का digital record ऑनलाइन payment (UPI, NEFT, RTGS)|
यातायात (Transport)
ऑनलाइन टिकट बुकिंग, समय सारणी (time table),सीट की उपलब्धता की जानकारी,यात्रियों का रिकॉर्ड |
चिकित्सा (Health)
रोगों की जांच (X-ray, CT Scan, MRI),मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड,ऑपरेशन में सहायता,दवाइयों की जानकारी और research ,टेलीमेडिसिन (दूर बैठे डॉक्टर से सलाह) |
सरकारी कार्यों में ,कार्यालय (Office)
Aadhaar Card, PAN Card बनाना,ऑनलाइन फॉर्म भरना,डिजिटल इंडिया,e-governance |
मनोरंजन (Entertainment) वीडियो गेम्स खेलना,फिल्में और गाने देखना/सुनना,सोशल मीडिया (Facebook, Instagram, WhatsApp),YouTube videos देखना ,Photo और Video editing |
प्रश्न (4): दो आउटपुट तथा दो इनपुट युक्तियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
A. इनपुट डिवाइस:
1. की-बोर्ड
यह सबसे महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है |
इससे हम अक्षर, संख्याएं और विभिन्न symbols टाइप करते हैं|
इसमें लगभग 104-108 keys होती हैं|
इसका उपयोग डेटा एंट्री, टाइपिंग, commands देने के लिए होता है|
2. माउस
यह एक pointing device है|
इससे हम स्क्रीन पर cursor को इधर-उधर ले जाते हैं|
इसमें दो या तीन बटन होते हैं (Left, Right, Middle/Scroll)|
क्लिक करके हम files खोलते हैं, programs चलाते हैं|

B. आउटपुट डिवाइस:
1. मॉनीटर
यह स्क्रीन होती है जिस पर हमें कंप्यूटर से प्रोसेस की गई जानकारी , परिणाम (Result) सब कुछ दिखाई देता है|
प्रकार: LCD, LED, CRT (पुराने)|
2. प्रिंटर यह कागज़ पर output को प्रिंट करता है|
इससे हम documents, photos, certificates आदि प्रिंट करते हैं |
प्रश्न (5): रैम (RAM) एवं रोम (ROM) का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर:
1. RAM: रैंडम एक्सेस मेमोरी (Random Access Memory) - यह एक अस्थायी मेमोरी है।
💡विशेष नोट: RAM अस्थायी मेमोरी है जिसमें कंप्यूटर चालू रहने तक ही डेटा सुरक्षित रहता है।
RAM = ब्लैकबोर्ड (जिस पर लिखा हुआ मिट जाता है)।
2. ROM: रीड ओनली मेमोरी (Read Only Memory) - यह एक स्थायी मेमोरी है।
💡विशेष नोट: ROM स्थायी मेमोरी है जिसमें संग्रहित जानकारी हमेशा के लिए सुरक्षित रहती है।
ROM = किताब में छपा हुआ (जो स्थायी रहता है)।
💻 Basic Shiksha Solution | छात्रों की सफलता हमारा लक्ष्य ❤️

Comments

Popular posts from this blog

UP Board Enrollment Form Tool 2026-27 | छात्र नवीन नामांकन फॉर्म PDF Generator

Primary Master Time Table Generator 2026-27 | Class 1-5 Time Table Tool UP Board

UP Board General Enrollment Form Tool 2026-27 (कुल छात्र संख्या विवरण) – Online Fill & Print PDF

UP Board Master Time Table Generator Tool 2026 | Editable School Time Table PDF Download

UP Basic Shiksha Parishad Admission Form 2026-27 Online Fill | Download Blank PDF | Class 1 to 8 Form

जनगणना 2027 प्रगणक के कर्तव्य | Census Enumerator Duties Hindi | HLO Guide

UP Basic Shiksha Holiday List 2026 Generator | School Name Wise Holiday List Print (Hindi)

eHRMS Leave Application Generator 2026 | मानव संपदा अवकाश प्रार्थना पत्र PDF डाउनलोड

Class 6 Hindi Chapter 2 Solution | अपना स्थान स्वयं बनाइए

MDM Monthly Calculator (School Wise) | Mid Day Meal Calculation Tool